Saturday, December 24, 2011

appeal for vote

आप बस यही सोचिये कि जीवन में अगर भगवन को मिलने का मन करे तो क्या करेंगे ...सिर्फ एक कम कि हम अपने देश को इतना खुबसूरत बना दे कि भगवन यही पर आ जाये और यह तभी होगा जब हर रत्नों से बढ़ कर अपने मत का प्रयोग करे और इस बार होने वाले विधान सभा चुनाव में एक ऐसे व्यक्ति को जितने का प्रयास करे जो जाति, धर्म , क्षेत्र , पार्टी  से ऊपर इस लिए अपने लिए वोट मांगे क्योकि वो देश के लिए कुछ करना चाहता है और वो यह चाहता है कि अगर वह विधयक बनेगा तो कभी कोई पैसा न खायेगा न बर्बाद करेगा ...क्या इस बार आप अपने सभी उमीदवारो से शपथ पत्र मांगेंगे कि पहले लिखित दो कि तुम जन सेवक बन कर रहोगे ना कि हमारे राजा बन कर रहोगे ..अस्पताल के आपात काल कि तरह जब कोई नागरिक आपके दरवाजे पर जायेगा तो बिना किसी समय को गवाए आप उसके लिए काम करेंगे .क्या हम सब इतना साहस कर पाएंगे......क्या आप को लगता है कि उमीदवार और आप दोनों एक ही संविधान से आच्छादित है / मानते है ..अखिल भारतीय अधिकार संगठन आप से अपील करता है कि इस बार जग जाइये ..और भारत में पैदा होने का क़र्ज़ अदा कर दीजिये ..अखिल भारतीय अधिकार संगठन 

No comments:

Post a Comment